जिंदगी को आसान बनाने के लिए करें ये चार काम
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल ठहरकर अपने भविष्य के लिए भी सोचने की जरूरत है। खुद सोचिए क्या जिस तरह से आप जिंदगी जी रहे हैं। वह अगले 20 साल के बाद भी ऐसी ही चलती हरेगी। नहीं, क्यों कि हर चीज के लिए एक उम्र होती है।
आज दो जून है और दो जून को लेकर एक मुहावरा है जो कि हर किसी की जुबान पर होता है। वह है दो जून की रोटी जिसका अर्थ है नसीब े दिनभर में दो समय का खान मिलना। लेकिन अब समय के साथ इस मुहावरे के मायने भी बदल गए हैं। अब दो जून की रोटी के साथ-साथ लोग फ्यूचर प्लान करते हैं। क्यांेंकि आप सोचिए जब आप कमाते हैं तो खर्च करने से पीछे नहीं हटते हैं चाहे वो जरूरी हो या नहीं। लेकिन जब आपकी कोई आय नहीं होगी तो फिर जरूरत की चीजें कैसे खरीदेंगे। इसका एक रास्ता है बचत। यानि आज की बचत कल की मौज! इसलिए आज दो जून को इन पांच फैसलों पर अमल कर लें फिर भविष्य खुशहाल रहेगा।
पहला कामः जितनी आमदनी उसी में बचत
यदि आप ये सोच रहे हैं कि आमदनी बढ़ेगी तब निवेश करेंगे, तो ये सोच गलत है। जितनी आमदनी है उसी में बचत करना शुरू कर दें। अगर आपकी सैलरी 20 हजार रूपए है तो मानकर चलिए काफी है। उसी में से हर हाल में 20 फीसदी बचाइए। यानि हर महीने 4000 रूपए निकाल दें। अगर 50 हजार रूपए प्रति माह सैलरी है तो 10 हजार रूपए हर महीने जरूर बचाइए।
दूसरा कामः खर्च और फिजूल खर्च की करें पहचान
कम सैलरी वाले कैसे पैसे बचाएं। इसका सरल जवाब यह है कि वह खर्च और फिजूल खर्च के बीच का अंतर समझें। हर व्यक्ति को यह मानकर चलना चाहिए कि वह किसी न किसी तरह फिजूल खर्च करता है। एक अनुमान के मुताबिक अधिकतर लोग अपनी आमदनी का कम से कम 10 प्रतिशत फिजूलखर्च कर देते हैं। जिसे आप बचा सकते हैं। जैसे कि बाहर खाना, पीना, और सैर सपाटा।
तीसरा कामः बिना जरूरत की चीजें खरीदना बंद करें
अक्सर लोग कभी-कभी ऐसी चीजें खरीद लेते हैं जो उनके और उनके परिवार के लिए जरूरी नहीं होती और फिर बाद में पछताते हैं। खासकर लोग महंगे गैजेट्स खरीद लेते हैं और फिर इस्तेमाल नहीं करते। ऐसा लोग ऑफर और क्रेडिट कार्ड होने की वजह से करते हैं। इसके अलावा शॉपिंग भी है जो कि फिजूलखर्ची में आती है।
चौथा कामः छोटी बचत के साथ निवेश करें
बैंक, पोस्ट ऑफिस में कई ऐसी योजनाएं हैं जो कि पार्ट में नियमित रूप से थोड़ी-थोडी रकम जमा करके एक निश्चित समय के बाद बड़ी रकम प्राप्त की जा सकती है। यह जमा पूंजी आपके भविष्य को सुरक्षित और गुजार कर देगा।



