ब्रजवासियों ने सांसद हेमामालिनी ने मांगा इस्तीफा, चलाया वोट वापिसी हस्ताक्षर अभियान

  • Monday July 07 2025 - 01:21 PM
  •  

वृंदावन। सांसद हेमामालिनी के बयान से ब्रजवासियों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस नेता दीपक पाराशर के आह्वान पर नगर में हेमामालिनी वोट वापिसी हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है साथ ही सांसद ने इस्तीफा की मांग की है। 

कांग्रेस नेता दीपक पाराशर ने कहा कि सांसद हेमामालिनी ने बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर एवं न्यास का विरोध करने वाले ब्रजवासियों को वृंदावन से कहीं बाहर चले जाना चाहिए। इस तरह के बयान की निंदा की। सांसद के विरोध में उन्होंने नगर में वोट वापिसी हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से शुरू हुआ। बिहारीपुरा सहित नगर के मोहल्लो में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर वासियों न एक स्वर में कहा कि जिन ब्रजवासियांे की वजह से मुंबई की हेमामालिनी तीन बार सांसद बनीं हैं। वह उन्हीं ब्रजवासियों को कहीं बाहर चले जाने की बात कह रही हैं। शिवानी पाराशर ने कहा कि आज सांसद अपने चुनावी वादे को भूल गई हैं। उन्हें सिर्फ कॉरिडोर दिखाई दे रहा है। कॉरिडोर के बनने से हो सकता है उनको फायदा हो, लेकिन वृंदावन की संस्कृति और सभ्यता नष्ट हो जाएगी। उनको यह विध्वंसकारी फैसला वापस लेना चाहिए। 

यह दिया था बयान

सांसद हेमामालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कॉरिडोर जरूर बनेगा, जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वह वृंदावन छोड़ जाएं। इस मामले में सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा ने कहा था कि यह वीडियो पुराना और संपादित कर वायरल किया है। सांसद सभी ब्रजवासियों का सम्मान करती हैं।