फिल्म ऊंचाई रिलीज होने से पहले गिरिराज महाराज की शरण में पहुंचे फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या

  • Friday October 28 2022 - 06:58 AM
  •  

गोवर्धन। जानेमाने हिन्दी फिल्म निर्माता और निर्देशक सूरज बड़जात्या गुरुवार को मथुरा के समीप गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की और बड़े पर्दे पर आने वाली उनकी नई फिल्म ऊंचाई की सफलता की कामना की है। 

दानघाट मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराकर छप्पन भोग का प्रसाद उन्हें भेंट किया। उनकी नई फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है। उसी की सफलता की कामना के लिए गिर्राज महाराज का आशीर्वाद लेने वह गोवर्धन पहुंचे। 

पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया की राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ऊंचाई में चार उम्रदराज लोगों की कहानी है और ये किरदार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी निभा रहे हैं। साथ में परिणीती चोपड़ा, नीना गुप्ता तथा सारिका भी लीड रोल में है। यह फिल्म चार दोस्तों की मार्मिक कहानी है। फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ लाइन प्रोड्यूसर चंचल चौहान आदि उपस्थित थे।