क्या युवा अवस्था में पूजा, पाठ, माला जप करना चाहिए?, जानिये संत प्रेमानंद महाराज का जवाब

  • Saturday May 24 2025 - 12:49 AM
  •  

वृंदावन। युवा अवस्था में क्या पूजा, पाठ और माला नाम जप करना चाहिए, या फिर नहीं? यह सवाल प्रत्येक युवा के साथ ही युवाओं के माता-पिता के मन मस्तिष्क में आता है। इस पर कुछ लोग कहते हैं, यह उम्र पूजा पाठ की नहीं मेहनत करने और पढ लिखकर बड़ा आदमी बनने की है। तो कुछ लोग कहते हैं क्यों नहीं काम के साथ पूजा पाठ भी करना चाहिए। यही सवाल जयपुर के युवा ने संत प्रेमानंद से पूछ लिया। तो आइये जानते हैं संत   प्रेमानंद  ने इस अहम सवाल का क्या जवाब दिया।
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि 20 से 25 वर्ष की युवा अवस्था में पूजा पाठ और नाम जप करना चाहिए। इसकी बहुत ही आवश्यकता है। क्यों कि इस अवस्था में प्रभु भजन एवं पूजन में राग नहीं लगाया तो जीवन की किसी भी अवस्था में प्रभु से राग नहीं लगा पायेंगे।  क्यों कि बुजुर्ग हो जाने पर किसी व्यक्ति को पिस्तौल देकर कहा जाय कि चलाइये, तो वह नहीं चला पायेंगे क्यों कि कभी अभ्यास ही नहीं किया। यदि जीवन में व्यक्ति द्वारा भगवान का भजन पूजन नहीं किया और भगवान से चित्त नहीं लगाया तो बुढ़ापे में कैसे जुड़ सकता है।
संत प्रेमानंद ने कहा कि युवावस्था में गंदी बातों का अभ्यास ज्यादा होता है। हमें चाहिए कि हमें गंदी बातों को रोककर अच्छी आदतों का अभ्यास करें। सदगुण लायें। जब हम भगवान के पूजन भजन में चित्त लगायेंगे तो अच्छाइयां आऐंगी और बुराइयों का नाश हेागा। राष्ट्र, समाज की सेवा करें यही मनुष्य जीवन का लाभ है।
उन्होंने कहा कि यदि जवानी में सदगुण न हों तो दुर्गुणों की बाढ़ आ आती है। गंदी आचरण में उतर जाते हैं। मानव जीवन में सद्गुण बिना भगवान के चिंतन से नहीं आयेंगे। इसलिए अपने को श्रेष्ठ बनाने और अपने में सदगुण लाने के लिए भगवान का चिंतन करना आवश्यक है। तभी देश और समाज की सेवा कर सकेंगे।