वृंदावन: प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में 496 साल पुरानी परंपरा का नहीं होगा निर्वाह

  • Thursday October 26 2023 - 12:13 AM
  •  

वृंदावन। प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में चंद्र ग्रहण के कारण 28 अक्टूबर को मंदिर के जगमोहन में ठाकुरजी चंद्रमा की धवल चांदनी में विराजमान नहीं होंगे। ऐसा पिछले 496 सालों में पहली बार होगा। चंद्रग्रहण के कारण इस बार दोपहर 3.30 बजे तक गर्भगृह से ही भक्तों को दर्शन देंगे। 

मंदिर के सेवायत राजा लाल देव गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार शरद पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुर गोपीनाथ गर्भगृह से बाहर विराजमान करके मेवाओं से बनीं खीर का भोग लगाया जाता है, लेकिन इस बार चंद्रग्रहण के कारण मंदिर के पट 3.30 बजे तक शयन आरती के बाद बंद हो जाएंगे। इस कारण शाम को गर्भगृह में चंद्रमा की रोशनी में विराजमान होकर भक्तों को ठाकुरजी दर्शन नहीं दे सकेेंगे। दोपहर साढे तीन बजे ही गर्भगृह में ही शरण पूर्णिमा पर लगने वाले विशष खीर का भोग लगाया जाएगा। सायंकालीन दर्शन भक्तों को दोपहर 1.15 से 3.30 बजे तक होंगे।

मंदिर के सेवायत राजा लाल देव गोस्वामी ने बताया कि मंदिर का निर्माण 1527 में आचार्य मधु पंडित गोस्वामी महाराज द्वारा कराया गया। उनके जीवन काल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि शरद पूर्णिमा पर जगमोहन में चंद्रमा की रोशनी में विराजमान होकर दर्शन की पंरपर चंद्र ग्रहण के कारण इस नहीं हो पाएगी।