सेफ्टी के लिए लगाया गया फोन कवर आपके मोबाइल को पहुंचा सकता है बड़ा नुकसान
नया स्मार्टफोन खरीदने के साथ ही आप उसका खूब ख्याल रखते हैं। मोबाइल की स्क्रीन और बैक पर स्क्रैच न आए, इसके लिए स्क्रीन गार्ड यानि टेम्पर्ड और अपनी पसंद के स्टाइलिश कवर लगा देते हैं। इसके पीछे मकसद यही रहता है कि फोन पर किसी तरह का कोई निशान न पड़े, और फोन सुरक्षित रहे, जिस किसी के पास भी फोन है वह कवर के फायदे के बारे में अच्छे से जानता होगा, लेकिन यदि आपसे ये कहा जाए कि फोन कवर से कई बड़े नुकसान भी हैं तो आपका रिएक्शन कैसा होगा?
तो आइए जानते हैं फोन कवर के नुकसान-
कवर लगाने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है। फोन गर्म होने की वजह से तेजी से हैंग होने लगता है, और रुक-रुक के चलता है।
कुछ रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि फोन पर कवर लगा होन के कारण फोन गर्म होने लगता है, जिसके चलते फोन तेजी से चार्ज नहीं हो पाता है।
अगर आप फोन कवर अच्छी क्वालिटी का नहीं लगावाते हैं तो इससे बैक्टीरिया होने का भी खतरा रहता है।
अगर आपका कवर मैगनेट वाला है तो इससे जीपीएस और कंपास में भी दिक्कत हो सकती है।
मोबाइल कवर से मोबाइल की हीटिंग बाहर न आ पाने के कारण, फंक्शन में होने पर अधिक गर्म हो जाता है, इससे मोबाइल की स्क्रीन फोल्डर और मोबाइल के अन्दर के अन्य पुर्जाें पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। जिससे मोबाइल खराब होने के अधिक चांस रहते हैं।
आखिर में जो एक और नुकसान है वह ये है कि फोन आजकल एक से बढ़ कर एक डिज़ाइन के साथ आ रहे हैं। इसलिए इसपर अगर कवर लगा दिया जाता है तो इसका डिज़ाइन और लुक सबकुछ छुप जाता है।
क्या है सॉलूशन?
कवर से होने वाले नुकसान से बचाना है तो आपको चार्जिंग के दौरान कवर उतार देना चाहिए। वहीं गेम खेलते हुए या लंबे समय तक सफरिंग करते समय फोन कवर को हटा देना चाहिए। इसके अलावा अगर आप देर तक वीडियो शूट कर रहे हैं तो उससे पहले ही कवर उतार देना चाहिए। ताकि मोबाइल कर्म न हो।



