यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी लेंगे IMF और WB की बैठक में हिस्सा

  • Sunday April 17 2022 - 09:56 AM
  •  

वाशिंगटन। यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की बैठक में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।

अभी तक बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विश्व बैंक के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि बैठक में भाग लेने के लिए यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल, वित्त मंत्री सेरही मार्चेंको और केंद्रीय बैंक के गवर्नर किरिलो शेवचेंको आ रहे हैं।