रजिस्ट्रेशन के बिना कुत्ता रखने पर पेनाल्टी, कोई जख्मी हुआ तो 10 हजार जुर्माना
नोएडा। पालतू और आवारा कुत्तों को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों आवारा कुत्तों को लेकर मामले बढ़ते जा रहे हैं। यही नहीं, कुत्तों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में नोएडा अथॉरिटी ने एक पॉलिसी तैयार की है। यह पॉलिसी शनिवार को बोर्ड बैठक में पेश की गई। जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है।
इसके मुताबिक, अगर कोई पालतू कुत्ता किसी को काटता है तो इलाज की पूरी जिम्मेदारी मालिक पर रहेगी। इतना ही नहीं आवारा कुत्तों को लेकर अथॉरिटी ने कड़े नियम बनाए हैं। अब इन कुत्तों को चाहने वाले जहां-तहां कहीं भी खाना नहीं डाल पाएंगे।
नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ने लिखा, आउटडोर एरिया पर फीडिंग स्थल यथावश्यकता चिन्हीकरण जहां और खाने व पीने की व्यवस्था फीडर्स / आरडब्लूए/ एओए की ओर से ही की जाएगी। पालतू कुत्ते की तरफ से सार्वजनिक स्थल पर गंदगी किए जाने पर उसकी सफाई की जिम्मेदारी पशुपालक की होगी।
अगले ट्वीट में उनकी ओर से जानकारी दी गई कि पालतू कुत्ते/बिल्ली के कारण किसी अप्रिय घटना की स्थिति में 10,000 हजार रुपए आर्थिक दण्ड (दिनांक 01.03.2023 से) अधिरोपित किए जाने के साथ घायल व्यक्ति/जानवर का उपचार पालतू कुत्ते के मालिक की ओर से किया जाएगा।



