सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वाइफ स्वैपिंग रैकेट से जुड़े थे 1000 कपल्स, एक महिला को शेयर करते थे 3 पुरुष

  • Tuesday January 11 2022 - 12:06 PM
  •  

कोट्टायम। पुलिस ने वाइफ स्वैपिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। रैकेट चलाने वाले 7 लोगों को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले से जुड़े एक सदस्य की पत्नी की तरफ से पुलिस में की गई शिकायत के बाद खुलासा हुआ। पुलिस ने कहा कि 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 25 लोगों पर नजर रखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में और लोगों की गिरफ्तारी होगी। यह मामला है केरल के कोट्टायम का। जहां पुलिस ने इस मामले से जुड़े कई खुलासे किए हैं। 

महिला ने करुकाचल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने उसे दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने बताया कि उसके साथ अननैचुरल सेक्स किया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को बड़े नेटवर्क के सुराग मिले। पुलिस ने बताया है कि रैकेट से करीब 1000 कपल्स जुड़े थे।

सोशल मीडिया के जरिए ऑपरेट करता था रैकेट

गिरफ्तार किए गए लोग कोट्टायम, पथनमथिट्टा और अलापुझा जिले के हैं। करुकाचल पुलिस ने बताया कि यह रैकेट फेसबुक और टेलीग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑपरेट करता था। अधिकारियों ने बताया कि रैकेट के सदस्यों में कई हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं।

रैकेट में शामिल कपल्स जब भी मिलते थे, अपनी पत्नियों को एक्सचेंज करते थे। कई बार एक महिला को एक ही समय पर तीन पुरुष शेयर करते थे। कई सिंगल लड़के दूसरे पुरुषों के पार्टनर शेयर करने के लिए पैसे भी देते थे।

कपल स्वैपिंग ग्रुप्स में एक्सचेंज की जाती थीं पत्नियां

एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए एक-जैसे लोगों को चुना जाता था और प्राइवेट 'कपल स्वैपिंग' ग्रुप्स में पत्नियां एक्सचेंज की जाती थीं। इस रैकेट से कई लोग फेसबुक से जुड़े थे। रैकेट फेक सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करता था, इसलिए इससे जुड़े सभी लोगों को पकड़ने में समय लगेगा। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गहन जांच जारी है। मामले से जुड़े लोगों की सारी जानकारी निकाली जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस ग्रुप के लोग किसी और ग्रुप के लोगों के साथ भी रिलेशनशिप में हैं।