मथुरा में प्रतिवर्ष मनाया जाएगा श्रीकृष्ण भक्त मीरा बाई का जन्मोत्सव

  • Saturday November 25 2023 - 12:41 AM
  •  

वृंदावन। वृंदावन के शाहजी मंदिर में कृष्ण भक्त मीरा बाई के 525 वें जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सुबह भजन गायन किया गया। इसमें सांसद के भाई के पौत्र देव चक्रवर्ती और ब्रज के संगीतकारों ने मीरा बाई के भजनों का गायन किया। सांसद ने ब्रज रज उत्सव में प्रस्तुति देने वाले बाल एवं युवा कलाकारों को सम्मानित किया। 

सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मीरा बाई का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। वह मथुरा की सांसद होने के नाते ब्रज का विकास तो करा ही रहीं हैं साथ ही वह एक कलाकार हैं तो उनका प्रयास है कि ब्रजवासी कला से भी जुड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि कृष्ण भक्त मीरा बाई का जन्मोत्सव ब्रज में पहली बार इतने बडे़े स्तर पर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जिसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में ब्रज के कलाकार संगीतकार भी शामिल होें। मथुरा में रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज रज उत्सव के साथ-साथ वृंदावन के मंदिरों में भी मीरा बाई जन्मोत्सव पर राग गायन का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन प्राचीन मीरा बाई मंदिर में हुआ उसके बाद दो दिन शाहजी मंदिर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभिनीत फिल्म मीरा बाई को मथुरा के रूपम टॉकीज में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को निशुल्क दोपहर 12 से 3 के शो में दिखाई जा रही है। शाह जी मंदिर में स्थानीय कलाकार भगवत किशोर ने मीरा के भजन मायरो मैंने लियो री गोविंद मोल.., पिया से मिलन कैसे हो...प्रस्तुत किए। इनका गायन में साथ दिया अंबरीश शुक्ला, जानकी शर्मा ने तबला पर संजू अवस्थी, वायलन पर सुनील सरकार, बांसुरी पर मोहन श्याम पचौरी ने संगत दी। इस दौरान संचालन दीपिका शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर शाहजी मंदिर के सेवायत प्रशांत कुमार शाह, अनूप शर्मा, राजेंद्र आचार्य, वैभव अग्रवाल, मोहन श्याम पचौरी आदि मौजूद रहे।