संत प्रेमानंद महाराज
पहलगाम आतंकी हमले पर संत प्रेमानंद को आया गुस्सा, आतंकियों के लिए बताया ये दंड विधान
वृंदावन। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर संत प्रेमानंद महाराज आक्रोशित है। उन्होंने आतंकियों द्वारा मारे गए निरपराध लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने आतंकवादियों के लिए दंड विधान बताया और कहा कि उनके साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए।
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जो अधर्म कर रहे हैं ऐसे अधर्मियों का विनाश करो। जो असहाय हैं उनकी सहायता करो। यही मानवता का सबसे बड़ा संदेश हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि ऐसा कौन सा ऐसा धर्म है जो कि दूसरों का अहित करके पुष्ट होता हो। वह धर्म नहीं अधर्म है। यदि किसी को यह पता चले कि उसके शरीर के किसी अंग में कैंसर हैं तो राजी होकर पैसा देकर कैंसर से छुटकारा पाने के लिए उस अंग को कटवा देंगे।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति से पूरा गांव नष्ट हो रहा हो, एक गांव से जिला नष्ट हो रहा हो तो और यदि एक जिला से पूरा देश नष्ट हो रहा हो तो उसे शासन में लेलेना चाहिए। क्यों कि बड़े स्तर पर जीव बच रहे हैं।
संत प्रेमानंद महाराज ने उन्होंने कहा कि मलिन एंव राक्षसी स्वभाव के लोग दूसरों को पीडा देना, उनको नुकसान पहुंचाना एवं विनाश करना धर्म नहीं हो सकता है। ऐसा समझना मूर्खता है। इनको शासन में लेना ही धर्म है, इनको दंड देना ही धर्म है। देश, समाज और विश्व शांति के लिए ऐसे अधर्मियों पर शासन जरूरी है, जो कि बात को न समझकर केवल मनमानी कर दूसरों को हिंसा, दुख और उनका विनाश करते हैं। चाहे वह कोई भी औरै किसी भी धर्म का हो। ऐसे राक्षसी का लोगों का हिंसा करना, आतंक मचाना दूसरों को दुख पहुंचाना उनका स्वभाव होता है। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आतंक मचाने वाले लोगांें की बुद्धि भ्रष्ट है, यह शासन के द्वारा ही काबू किए जा सकते हैं। एक आदमी लाखों को पीड़ा पहुंचा रहा है, देश को भयभीत कर रहा है। आतंक मचाने वाले ऐसे आतातायी, दुष्टों और अधर्मियों का विनाश करना चाहिएं।



