एक ऐसा खूंखार तानाशाह जिसको थी भारतीयों से नफरत, लोग बुलाते थे नरभक्षी

  • Monday February 13 2023 - 08:00 AM
  •  

नई दिल्ली। युगांडा देश में किसी समय पर लाखों भारतीय लोग रहते थे। इस देश में आदमखोर तानाशाह जो भारतीयों को बहुत बुरी तरह से नफरत करता था। उसकी तानाशाही से परेशान होकर लोग युगांड़ा छोडकर जाने लगे या फिर उसने ही भारतीयों को देश से बाहर निकलवा दिया। वह इतना खूंखार था कि वह इंसानी मांस खाता था। वह बहुत ही आदमखोर व्यवहार का था। उस खूंखार शासक का नाम ईदी अमीन है जो इतना खुखांर था कि लागो के द्वारा उसको राक्षस, हैवान, दुश्मन, पापी, दयाहीन आदि नामों से पुकारा जाता था।

युगांडा पर रहते हुए उसने अपनी तानाशाही नीती से लाखां मासुम लोगों को मौत के घाट़ उतार दिया था और वह भारतीयां से इतनी नफरत करता था कि माना जाता है कि उसने भारतीय मूल के करीब 90 हजार लोगों को देश से निकाल दिया था और कई भारतीयों को मौत के घाट़ उतार दिया था। उसने भारतीय मुल के लोगों पर कई तरह के अत्याचार किए और कई पिड़ाएं दी। उसकी नफरत भरी नीति से सम्पूर्ण भारतीय निवासी परेशान थे।

वह भारतीय लोगों को कई तरह की प्रताड़नाएं देता था और उसकी बात नहीं मानने वालों दंडित करता था। जब उस समय ईदी अमीन का राज खत्म हुआ तो देखा गया कि उसकी दंड़नाओं से कई लोगों की लाशें सड़क और अलग अलग जगहों पर देखने को मिली। कई ऐसी जगह देखने को मिली वहां पर उसने लोगों की लाशों को ठि​काने लगाया था और कई कब्रों का बाद में पता चला था कि शासक ईदी अमीन ने अपने राज में कई मासूमों पर अत्याचार किए थे।

एक सपने आने पर 60 हजार एशियाइयों को दिया देश निकाला 

चार अगस्त, 1972 को युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन ने युगांडा में वर्षों से रह रहे 60 हजार एशियाइयों को अचानक देश छोड़ देने का आदेश दे दिया है। उन्होंने ये भी ऐलान किया कि उन्हें देश छोड़ने के लिए सिर्फ़ 90 दिन का समय दिया जाता है। छह फ़ीट चार इंच लंबे और 135 किलो वज़न वाले ईदी अमीन को हाल के विश्व इतिहास के सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाहों में गिना जाता है।

एक ज़माने में युगांडा के हैवी वेट बॉक्सिंग चैंपियन रहे ईदी अमीन 1971 में मिल्टन ओबोटे को हटा कर सत्ता में आए थे। अपने आठ वर्ष के शासन काल में उन्होंने क्रूरता के इतने वीभत्स उदाहरण पेश किए जिसकी मिसाल आधुनिक इतिहास में बहुत कम ही मिलती है। चार अगस्त,1972 को ईदी अमीन को अचानक एक सपना आया और उन्होंने युगांडा के एक नगर टोरोरो में सैनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने उनसे कहा है कि वो सारे एशियाइयों को अपने देश से तुरंत निकाल बाहर करें।