यहां दो पत्नियों को रखने पर सरकार देगी मकान, भत्ता और हर तरह की सुविधा

  • Monday June 19 2023 - 11:08 PM
  •  

नई दिल्ली। जहां दुनिया के कई देशों में तेजी से बढती आवादी परेशानी का बड़ा कारण बन गई है। ऐसे देशों में जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कानून बनाए जा रहे हैं। वहीं दुनिया में ऐसी भी जगह है जहां एक व्यक्ति एक नहीं दो-दो पत्नियां रख सकता है। इतना ही नहीं, दो पत्नियां रखने के लिए सरकार कई तरह की सुविधा मुहैया कराएगी। जी हां, आप को यह भी बता दें कि अजीब कानून हाल ही में बना हैं। इस नए कानून के तहत दो पत्नियां रखने पर शख्स को सरकार मकान के साथ-साथ भत्ता भी देगी।

आप को यह थोड़ा अजीब लगा होगा पर मैं आप को यह भी बता दूं कि संयुक्त अरब अमीरात ने एक अजीब कानून बनाया है। जिसके तहत दो पत्नियां रखने पर सरकार कई तरह की सुविधाएं दे रही है और तो और सबसे खास बात यह है कि यहां की सरकार ने दो पत्नियां रखने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त मकान भत्ता देने की घोषणा की है।

देश में अविवाहित लड़कियों की बढ़ती संख्या को देखकर इस देश की सरकार ने यह फैसला किया है कि जो भी लड़का दो लड़कियों से शादी करेगा उसे सरकार अतिरिक्त मकान और भत्ता भी देगी। आप को यह बहुत ही अजीब लगा होगा।आप को यह भी जानकारी दे दें की बुनियादी ढांचा विकास मंत्री डॉ. अब्दुल्ला बेलहैफ अल नुईमी ने फेडरल नेशनल कौंसिंल के सत्र के दौरान यह घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि दो पत्नियां रखने वाले सभी लोगों को शेख जायद हाउसिंग कार्यक्रम के तहत मकान भत्ता दिया जाएगा। सरकार की तरफ से बहुत सुविधाएं दी जाएंगी। आप को यह भी जानकारी दे दें की असल में यह मकान दूसरी पत्नी के लिए होगा। यह एक पत्नी वाले परिवार को पहले से मिल रहे मकान भत्ते के अतिरिक्त होगा। मंत्री ने कहा कि दूसरी पत्नी के लिए भी उसी तरह के रहन सहन की व्यवस्था होनी चाहिए जैसा कि पहली बीवी के लिए होता है। आप यह थोड़ा कल्पना करें तो यह बहुत ही खास और बहुत ही अजीब लगेगा।