इजराइल में मिली 3300 साल पुरानी गुफा, जिसमें मिली चौंका देने वाली चीजें

  • Monday September 26 2022 - 10:08 AM
  •  

इजराइल में एक ऐसी गुफा की खोज हुई है। जो वाकई हैरान कर देने वाली है। गुफा के अन्दर से कुछ प्राचीन बर्तन, कांस्य कलाकृतियां और इंसानी कंकाल भी मिले हैं। माना जा रहा है कि इस गुफा में लोगों को सामान के साथ दफनाया गया होगा। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक बात इस बारे में नहीं कहीं गई है। 

इजराइल में एक गुफा में मिली 3300 साल पुरानी चीजों ने सभी को चौंका दिया है। इन चीजों में काफी संख्या में मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े और कॉस्य कलाकृतियां शामिल हैं। गुफा में मिला सामान मिस्र के बादशाह रहे फिरौन रोमेसेस द्वितीय के समय का बताया जा रहा है। 

इजरायली अथॉरिटी द्वारा जारी एक वीडियो में गुफा में मिला सभी सामान नजर आ रहा है। सभी तरह के सामान का साइज अलग-अलग है। यह सामान जिस बादशाह के कार्यकाल में मिला, उसकी मौत 1213 ईसा पूर्व हो गई थी। 

गुफा में मिले बर्तनों में कई कटोरे, सुराही नुमा बर्तन, जिनमें से कुछ पर लाल पेंट है। वहीं कुछ खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन है। जो कई ऐसे बर्तन हैं जिनमें सामान को सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही पुराने तरीके के लैंप, तीर और भाले भी मिले हैं। वहीं एक इंसानी हड्डियों का ढ़ांचा भी गुफा में मिला है।

इजराइल एंटीक्यूटीज अथॉरिटी की टीम को यह गुफा उस समय मिली जब एक समुद्र के किनारे एक मैकेनिक, प्लामाहिम नेशनल पार्क की छत पर काम कर रहा था। 

इसी दौरान जब उसने गुफा जैसा कुछ देखा तो पुरातत्वविदों ने इसे देखना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें चौकोर आकार की एक गुफा मिल गई और इस गुफा के अन्दर का सामान देखकर पूरी टीम चौंक गई। 

कांस्य युग के एक जानकार एली यन्नाई के अनुसार यह गुफा एक तरह से कांस्य युग में होने वाली अंतिम संस्कार से जुड़े रीति रिवाजों की तस्वीर साफ कर सकती है। ऐली  का कहना है कि गुफा में जो सामान मिला है, वह वाकई काफी दुर्लभ है। 

गुफा का मिलना काफी असाधारण 

एली यन्नाई ने गुफा को लेकर आगे बताया कि इस गुफा का मिलना, एक ऐसी असाधारण घटना है और जीवन में एक ही बार इस तरह की खोज हो पाती है। एली यन्नाई ने कहा कि यह गुफा रेमेसेजी द्वितीय के शासनकाल की है। यह वह बादशाह है जिसने कनान पर कंट्रोल किया था। यानी वह सीमा जिसमें आज इजराइल और फिलीस्तीन आते हैं। वहीं एक अन्य पुरातत्व विद डेविड जेलमेन ने गुफा में मिले इंसानी कंकाल के बारे में कहा कि यह सत्य है कि इन लोगों को हथियारों के साथ दफनाया गया। जो दर्शाता है कि यह जो भी लोग हैं, योद्धा हो सकते हैं या शायद किसी जहाज के गार्ड। 

डेविड ने कहा कि इस बात पर गौर किए बिना कि यह कौन लोग थे। सबसे खास बात है कि खोज अतुल्य है। इस तरह की गुफाओं की कभी खोज नही हो पाई और यह 3300 साल से ऐसी ही है, जिन्हें किसी ने कभी छुआ नहीं है।