श्रद्धा का सिर फ्रिज में रख अक्सर क्यों देखता था आफताब, पुलिस सिर की तलाश में जुटी

  • Thursday November 17 2022 - 05:50 AM
  •  

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड में लगातार कड़ियों को जोड़ रही पुलिस को अब श्रद्धा के सिर की बेसब्री से तलाश है। 26 साल की श्रद्धा वॉकर को उसके लिव इन पार्टनर आफताब आरिफ पूनावाला ने 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक कर ठिकाने लगाया था। मंगलवार को पुलिस को कुछ टुकड़े मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पुलिस को अब भी श्रद्धा के सिर की तलाश है। 

पुलिस को शक है कि शायद आफताब श्रद्धा के सिर को क्षत-विक्षत करने में कामयाब नहीं हो सका है। पुलिस को इस बात का अहसास है कि सिर बरामद होने के बाद पीड़िता की पहचान पूरी तरह से हो जाएगी। इधर इस हत्याकांड को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पुलिस आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट करवा सकती है। पुलिस ने इसके लिए कोर्ट से इजाजत भी मांगी है। 

फ्रिज में रखा सिर क्यों देखता था आफताब

इधर इस सनसनीखेज मामले में आफताब पुलिस पूछताछ में लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। आफताब ने दावा किया है कि श्रद्धा के 35 टुकड़े करने के बाद उसने उसके सिर को भी फ्रिज में रखा था। वह अक्सर श्रद्धा के सिर को देखा करता था। उसने बताया कि वह श्रद्धा के अंगों को ठिकाने लगाने की कोशिश में उसने श्रद्धा वॉकर के सिर को अंत में ठिकाने लगाया था। 

डीएनए टैस्ट की तैयारी 

पुलिस श्रद्धा के सिर की तलाश कर रही है और जैसे ही पुलिस को श्रद्धा का सिर मिलेगा, वह स्कल सुपरइंपोजीशन टैक्नोलॉजी के जरिए पीड़ित की पहचान को स्थाापित करने की कोशिश करेगी। अभी के लिए पुलिस के पास श्रद्धा के पिता विकास वॉकर से डीएनए मैच कराने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। जो हड्डियां पुलिस ने बरामद की है। उन्हें फिलहाल डीएनए सैम्पलिंग के लिए भेजा गया है और पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है।

सबूत मिटाने को किया केमिकल का इस्तेमाल

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आफताब ने हत्या के बाद सबूतोें को मिटाने के लिए ऑर्थोबोरिक एसिड, फॉरमाल्डेहाइड एसिड और सलफ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल किया था। उसने इसके अलावा भी कुछ अन्य तरह के कैमिकल का इस्तेमाल श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े करने, उन्हें स्टोर करने और शरीर के अंगोें को ठिकाने लगाने के दौरान किया था। कहा जा रहा है कि उसे याद नहीं आ रहा। बहरहाल अब दिल्ली पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।