अब नहीं ले सकेंगे मनमाना वाहन नंबर, नई गाड़ी लेते ही जनरेट होगा नंबर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यदि आप नई गाड़ी खरीदते हैं तो मनमाना नंबर पाने के लिए अब जुगाड़ नहीं चलेगी। 10 दिसंबर से नई व्यवस्था (आधार प्रमाणीकरण युक्त डीलर प्वाइंट योजना) प्रारंभ हो गइ है। गाड़ी की रसीद कटते ही जैसे टैक्स जमा होगा नंबर स्वत: ही जनरेट हो कर रसीद पर आ जाएगा।
व्यवस्था ऑनलाइन होने के कारण डीलर भी इसमें किसी भी तरह का हेरफेर नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही आज अस्थाई नंबर लेने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने इस नई व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव आरके सिंह, परिवहन आयुक्त धीरज साहू, उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा, एडीजी ट्रैफिक समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अभी जब वाहन स्वामी गाड़ी खरीदना है तो उसकी रसीद कटती है। उस पर न्यू लिखा होता है। अवर परिवहन आयुक्त डीके त्रिपाठी द्वारा दी गई। जानकारी के मुताबिक यह नई व्यवस्था 10 दिसंबर से शुरू हो गई है। इसमें डीलर को भी पता नहीं लगेगा कि कौन सा नंबर आने वाला है। रेंडमाली प्रक्रिया चलती रहेगी। किस एजेंसी का डीलर के हिस्से में कौन सा नंबर आएगा या पता नहीं चल सकेगा।
टैक्स जमा करने के बाद कागजात पूरे ऑनलाइन होते ही नंबर प्रिंट हो जाएगा। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक फाइल आरटीओ कार्यालय को भेजी जाएगी और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरसी जारी होगी।
वीआईपी नंबर लेने के लिए पहले लेना होगा नंबर
अपर परिवहन आयुक्त के मुताबिक वीआईपी नंबर की चाहत रखने वाले वाहन स्वामी को अब पहले निर्णय लेना होगा। वाहन खरीदने से पहले ऑनलाइन नंबर की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर नंबर प्राप्त करना होगा। पसंद के नंबर की रसीद और एलॉटमेंट लेटर डीलर को गाड़ी खरीदते वक्त संबंध कर देगा जिससे वाहन स्वामी को मनमाना नंबर मिल सके।



