’1 नवंबर को दिवाली मनाई तो हो सकती है धनहानि

  • Thursday October 24 2024 - 12:11 AM
  •  

इस बार दो तिथि के कारण दिवाली मनाने को लेकर संशय बना हुआ है कि 31 अक्टूबर  को मनाएं या फिर एक नवंबर को। ब्रज द्वारिकाधीश मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जा रही है, जबकि वृंदावन के कुछ मंदिरों में एक नवंबर को भी दिवाली मना रहे हैं। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग के अनुसार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाएं, एक नवंबर को दिवाली मनाने से धनहानि हो सकती है। 

दैवज्ञ काशीनाथ भट्टाचार्य के प्रसिद्ध ग्रन्थ शीघ्रबोध में दीपावली को लेकर लिखा है कि पता नहीं अब तक इसपर किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया? शीघ्र बोध में साफ लिखा है - 

दैवज्ञ काशीनाथ भट्टाचार्य के प्रसिद्ध ग्रन्थ शीघ्र बोध में दीपावली को लेकर सीधी सीधी बात लिखी है, पता नहीं अब तक इस पर किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया? शीघ्र बोध में साफ लिखा है :–

दीपोत्सवस्य वेलायां प्रतिपद् दृश्यते यदि।

सा तिथिर्विबुधैस्त्याज्या यथा नारी रजस्वला॥

दीपोत्सव के समय यदि प्रतिपदा दिख जाए तो उस दूषित तिथि को रजस्वला की भाँति त्याग कर देना चाहिए।

आषाढ़ी श्रावणी वैत्र फाल्गुनी दीपमालिका।

नन्दा विद्धा न कर्तव्या कृते धान्यक्षयो भवेत्॥

आषाढ़ी पूर्णिमा, रक्षाबंधन, होली और दीपावली को कभी भी नन्दा यानि प्रतिपदा से विद्ध नहीं करना चाहिए वरना धन धान्य का क्षय होता है। 

आज जयपुर के एक गाँव फागी से एक वृद्ध पण्डित दयाशंकर शास्त्री ने एक 100 साल पुरानी पुस्तक से निकालकर ये श्लोक भेजे और कहा, कि 31 अक्टूबर को दीपावली मनवाकर धर्मसभा ने करोड़ों लोगों को बचा लिया। क्योंकि 1 को प्रतिपदा विद्धा दूषित अमावस्या में दीपावली करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। 

31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाएं और अपने धर्म की रक्षा करें इसके अतिरिक्त स्कंदपुराण के द्वितीय भाग वैष्णवखंड के कार्तिकमहात्म्य के 10वें अध्याय  “दीपावली कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा महात्म्य” नामक अध्याय के श्लोक क्रमांक 11 में भगवान श्री ब्रह्माजी ने स्पष्ट कह दिया...

“माङ्गल्यंतद्दिनेचेत्स्याद्वित्तादितस्यनश्यति। 

बलेश्चप्रतिपद्दर्शाद्यदिविद्धं भविष्यति॥"

अर्थात् – 

अमावस्या विद्ध बलि प्रतिपदा तिथि में मोहवशात् माङ्गल्य कार्य हेतु अनुष्ठान करने से सारा धन नष्ट हो जाता है।"

1 नवंबर को यही धन हानि करने वाली स्थिति बन रही है व इससे पूरा समाज संकट में पड़ रहा है। इसलिए भूलकर भी 1 तारीख को दीपावली न मनाए।

1 नवंबर को बिना कर्मकाल के दीपावली मनाने के दुष्परिणाम -

व्रतराज में तो यहाँ तक कहा है -

न कुर्वन्ति नरा इत्थं लक्ष्म्या ये सुखसुप्तिकाम् । 

धनचिन्ताविहीनास्ते कथं रात्रौ स्वपन्ति हि ॥ 

तस्मात्सर्वप्रयत्नेन लक्ष्मीं सुस्वापयेन्नरः । 

दुःखदारिद्यानिर्मुक्तः स्वजातौ स्यात् प्रतिष्ठितः ।॥

ये वैष्णवावैष्णवा या बलिराज्योत्सवं नराः। 

न कुर्वन्ति वृथा तेषां धर्माः स्युर्नात्र संशयः ॥

उस सुखसुप्तिका में जो लक्ष्मी के लिए कमलों की शय्या बनाकर पूजते नहीं, वे पुरुष कभी तरक्की नहीं करते हैं।

अयोध्या, काशी और मथुरा के मंदिरों में दिवाली कब, जानिए 

अयोध्या में दिवाली का पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। जबकि, मथुरा एवं काशी के पंडितों के मुताबिक, दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना ही फलदायी रहेगा। साथ ही, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, नाथद्वार श्रीनाथजी मंदिर, तिरुपति देवस्थानम और द्वारकाधीश में भी दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिर्विदों के अनुसार, 31 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल में ही मनाना सही रहेगा।

दीवाली पर पूर्व दिशा या ईशान कोण में एक चौकी रखें। चौकी पर लाल या गुलाबी वस्त्र बिछाएं. पहले गणेश जी की मूर्ति रखें। फिर उनके दाहिने और लक्ष्मी जी को रखें। आसन पर बैठें और अपने चारों और जल छिड़क लें। इसके बाद संकल्प लेकर पूजा आरम्भ करें। एक मुखी घी का दीपक जलाएं फिर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को फूल और मिठाइयां अर्पित करें।

लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ विशेष मुहूर्त 

गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ विशेष मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे से लेकर रात के 10 बजकर 30 मिनट तक है।

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भोग में खीर, बूंदी के लड्डू, सिंघाड़ा, अनार, नारियल, पान का पत्ता, हलवा, मखाने, सफेद रंग की मिठाई, खील, चूरा, इलायची दाने का भोग खील वतासे, कमलगट्टा, सिंदूर आदि से पूजा की जाती है ।