वृृंदावन: श्री बांकेबिहारी मंदिर में बाल-बाल बचीं महिला न्यायाधीश, वीआईपी कठघरे में गिरा श्रद्धालु
वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। जहां आए दिन श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ रही है तो वहीं सोमवार रात को मंदिर के वीआईपी कठघरे में जगमोहन की रैलिंग से दर्शन कर रहा एक श्रद्धालु युवक गिर गया, जिससे मंदिर में हलचल मच गई। गनीमत यह रही किसी के चोट नहींं आई। वाकया उस समय हुआ जब उच्च न्यायालय की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा के बीच कठघरा में से दर्शन कर रहीं थीं।
सोमवार देर शाम बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। उसी समय हाईकोर्ट की महिला न्यायाधीश पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच कठघरा में से ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर रही थीं। तभी दिल्ली का श्रद्धालु युवक कठघरा के बराबर में जगमोहन की रैलिंग से झांकर ठाकुरजी के दर्शन करने का प्रयास कर रहा था, कि तभी वह अचानक दर्शन के प्रयास में पलटी खाते हुए कठघरा में जा गिरा, जिससे कठघरा और आसपास हलचल मच गई। न्यायाधीश सुरक्षा के बीच दर्शन कर चली गईं। वहीं बांकबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा युवक को पकड़ कर कोतवाली ले गए।
कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दिल्ली का श्रद्धालु रैलिंग से दर्शन करने का प्रयास करने के दौरान कठघरा में गिर गया। श्रद्धालु द्वारा माफी मांगने पर उसे इस तरह से रैलिंग से लटकर दर्शन न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।



