अमेरिका के दुत्कारने के बाद जेलेंस्की को युरोप ने दिया सहारा, 5000 मिसाइलें, सैनिक देंगे
लंदन।अमेरिका के दुत्कारने के बाद यूक्रेन को बाकी यूरोप ने सहारा दिया है। यूरोपीय देशों के नेता रविवार को लंदन में मिले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए खुद खड़ा होना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका को अविश्वसनीय सहयोगी मानना गलत होगा, लेकिन यूरोप को यूक्रेन की मदद जारी रखनी होगी।
स्टार्मर ने लंदन में हुई सुरक्षा शिखर बैठक के बाद कहा, “कोई भी नहीं चाहता कि वाइट हाउस में जो हुआ, वह दोबारा हो। अमेरिका दशकों से हमारा भरोसेमंद सहयोगी रहा है और रहेगा.” स्टार्मर ने घोषणा की कि ब्रिटेन 1.6 बिलियन पाउंड ($2 बिलियन) के फंड से यूक्रेन को 5000 एयर डिफेंस मिसाइलें देगा साथ ही ब्रिटिश सैनिक भी यूक्रेन भेजे जाएंगे, जो शांतिवार्ता लागू करने में मदद करेंगे।
‘यूक्रेन के लिए बना रहे पीस प्लान’
स्टार्मर ने कहा, “हम यूक्रेन के लिए शांति योजना पर काम कर रहे हैं। यह योजना यूरोपीय देशों के साथ मिलकर बनाई गई है और इसे अमेरिका के साथ भी साझा किया जाएगा।”



