क्या आप जानते हैं इन पांच फेमस विदेशी ब्रांड के मालिक भारतीय हैं
पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ बनने से लेकर विदेशी ब्रांड हासिल करने वाली भारतीय कंपनी तक, भारतीय साथी भारतीयों द्वारा की गई उपलब्धियों पर बहुत गर्व करते हैं। हाल ही में, रिलायंस ने मैनहट्टन लक्जरी होटल, मंदारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क में मेजर हिस्सेदारी हासिल की. आज इस लेख में हम 5 ऐसे विदेशी फेमस ब्रांड्स के बारे में जानेगे, जिनका मालिकाना हक इंडियंस के पास हैं।
1- हैमलेज - मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी की रिलायंस ने जुलाई 2019 में एक ब्रिटिश मल्टीनेशनल टॉय टेलर हैमलेज का अधिग्रहण किया। बच्चों के फेवरेट डेस्टिनेशन ब्रांड का मालिकाना हक एक इंडियन के पास हैं।
2- आयशर मोटर्स के पास है रॉयल एनफील्ड का मालिकाना हक
कई अन्य ब्रांडों की तरह रॉयल एनफील्ड ने भी कई बार मालिक बदले हैं। द एनफील्ड साइकिल कंपनी द्वारा 1901 में शुरू किया गया, रॉयल एनफील्ड अब एक भारतीय मल्टीनेशनल ऑटोमोटिव कंपनी आयशर मोटर्स लिमिटेड के पास हैं।
3- जगुआर का मालिकाना हक टाटा के पास
मूल रूप से एक ब्रिटिश ब्रांड, जगुआर की स्थापना 1920 के दशक में यूके में हुई थी। इसने कई बार स्वामित्व बदला और रतन टाटा की टाटा मोटर्स ने 2008 में फोर्ड मोटर कंपनी से 2.3 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर लिया।
4- रेंज रोवर का मालिकाना हक टाटा के पास
लैंड रोवर रेंज रोवर को 1970 में ब्रिटिश लीलैंड द्वारा लॉन्च किया गया था। 2008 में जगुआर और लैंड रोवर के अधिग्रहण के बाद, अब यह टाटा मोटर्स के स्वामित्व में है।
5- मैंडारिन ओरिएंटल, न्यूयॉर्क (मुकेश अंबानी)
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंसुट्रीड लिमिटेड ने मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क में 73.37% हिस्सेदारी खरीदी। यह एक लग्जरी होटल है जो अब प्रमुख रूप से रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड के पास है, जो फकछ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।



