आया हाइब्रिड जॉब का जमाना, माहिर हैं तो पैसा है

  • Monday May 08 2023 - 06:47 PM
  •  

एक जमाना हुआ करता था जब सरकारी नौकरियों को ही नौकरी माना जाता था। पर भारत में उदारीकरण के बाद तस्वीर बदली और निजी क्षेत्र की नौकरी युवाओं को लुभाने लगी। सरकारी नौकरियों के मुकाबले इन नौकरियों में मिलने वाले भारी-भरकम पैकेज को खास आकर्षित किया है। इन नौकरियों ने खासकर बदलते दौर में युवाओं की जिंदगी में नई ताजगी लेने के साथ-साथ उनके हुनर को पहचान देने को पुख्ता मुहर लगाने का काम किया है। 

निजी नौकरियों ने वर्षों से चले आ रहे सरकारी कामकाज के बने-बनाए फॉर्मेट को न सिर्फ तोड़ा बल्कि काम को चौबीस घंटे और सातों दिन के फॉर्मेट में बदल दिया। प्राइवेट नौकरी में आज के दौर में उन लोगों के लिए नौकरियों की कमी नहीं है। जिनके पास क्षमता और स्किल है। इस दौर में कई कंपनियों ने नया फॉर्मूला निकाला है, हाईब्रिड जांच का। 

उदाहरण के तौर पर आपके पास एचआर और आईटी का अनुभव है। साथ ही आपकी सांख्यिकी का बेहतर ज्ञान है और मार्केटिंग की रणनीति को आप समझते हैं तो आपके लिए अवसर की कमी नहीं है। 

जानकार मानते हैं कि आज के दौर की हाईब्रिड जॉब कल की स्टेंडर्ड जॉब होगी। तब ऐसे एचआर और मैनेजर होंगे जो ऑफिस मैनेजर भी हो, फाइनेंस बैकग्राउंड के ासथ जिन्हें सप्लाई चेन मैनेजमेंट के साथ जिन्हें सप्लाई चेन मैनेजमेंट का गणित भी समझ में आता हो। इस दौर में कंपनियां हाईब्रिड जॉब को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। क्योंकि उनका मानना है कि ऐसे लोग कंपनी का पैसा तो बचाते ही हैं, काम को भी एक नई दिशा देते हैं। 

बीपीओ, केपीओ, एलपीओ

पिछले एक दशक के औद्योगिक विकास की बात करें तो भारत में नौकरियों की आपर संभावनाएं बनने की प्रमुख वजह विभिन्न देशों से आउटसोर्सिंग रहा है। भारत में आउटसोर्सिंग के बढ़ने के कुछ प्रमुख कारण रहे हैं; जिसमें कम कीमत, हुनरमंद लोग और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़। पिछले वर्ष एलपीओ (लीगल प्रोसेस आउटसोर्सिंग) की वृद्धि 50 प्रतिशत रही थी। हालांकि भारत में अभी एलपीओ का कारोबार शुरूआती अवस्था में है। लेकिन आने वाले समय में इसमें केपीओ और बीपीओ की तरह बूम देखने को मिलेगा। एमएनसी इंटरनेशनल लॉ फर्म, पब्लिशिंग हाउस और लीगल रिसर्च फर्म की  निगाहें बेहतरीन और विषय विशेषज्ञ लॉ फर्म की ओर है। जहां तक बीपीओ की बात है तो मंदी के बाद घरेलू बीपीओ कारोबार और सशक्त हुआ है। जिसने बीपीओ इंडस्ट्री को मजबूत किया है। वहीं ज्ञान का हब होने की वजह से केपीओ कारोबार रफ्तार पकड रहा है। 

एनजीओ सेक्टर 

पिछले दशक में एक अन्य क्षेत्र में क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर की अनेक संभावनाएं खुली है। स्वयंसेवी या बोलचाल की भाषा में एनजीओ सेक्टर प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख लोगों को रोजजगार मुहैया करा रहा है। अनेक युवा देशभर में फैले एनजीओ के साथ जुड़ रहे हैं। एनजीओ सेक्टर के आगे बढ़ने का पहला कारण है कि स्वयंसेवी संस्थाएं मुख्यतः उन स्थलों व विषयों में कार्यरत है। जहां पहले सार्वजनिक क्षेत्र का एकाधिकार रहा करता था। प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण जैसे विषय पहले केन्द्र व राज्य सरकारों के अन्तर्गत आते थे। लेकिन निजीकरण के बाद जब से सार्वजनिक क्षे़त्र ने अपनी गतिविधियेां को समेटा है।, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आई हैं। दूसरे पिछले दशक में शिक्षा के प्रसार की वहज से नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए है। मानवाधिकार, जल संरक्षण, स्त्री सशक्तिकरण जैसे नाजुक मसलों को सरकार के रामभरोसे छोड़ने के बजाय नागरिक संस्थाएं आगे आकर इन विषयों पर कार्यरत हुई हैं। कई लोगों न इन विषयोें पर कार्य करने के लिए ही अपना करियर चुना है। तीसरा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी या कारपोरेट सेक्टर की सामाजिक जिम्मेदारी पर विमर्श गहराया है। परिणामस्वरूप पिछले सालों में लगभग प्रत्येक बड़ी कंपनी ने सामाजिक क्षेत्र में निवेश किया है। 

रिटेल सेक्टर 

संगठित सेक्टर में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। किसी भी संगठित रिटेल सेक्टर को शहर में तीन से चार किमी की दूरी पर पाएंगे। इस सेक्टर में अंग्रेजी बोलने से वालों की जरूरत है। दूसरे सेक्टरों के मुकाबले रिटेल एक साधारण व्यवसाय है। इस सेक्टर में नए लोेगों को लिया जाता है और फिर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। 

किशोर बियानी ने अपनी किताब इट हैपंड इन इंडिया में बिग बाजार को भारतीय बाजार की तरह भीड़ भरा बताया है। कुल होने वाली प्राइवेट खपत का 55 फीसदी योगदान ग्रामीण भारत का है। यहां 720 मिलियन उपभोक्ता हैं। ऐसे में कोई भी इसे नजरंदाज करने की भूल नहीं कर सकता है। लेकिन सभी के सामने बड़ी चुनौती यह है कि इस बाजार को कैसे भुनाया जाए। जब मुंबई में पहला मॉल खोला गया था तो उन लोगों को ही मॉल में प्रवेश की अनुमति थी, जिनके पास क्रेडिट कार्ड और मोबाइल था। यहां तक मॉल की बात है तो वर्तमान में भारत में पांच सौ अधिक मॉल हैं, जिनकी संख्या और बढने की उम्मीद है। 

एजूकेशन 

निजीकरण के बाद एजूकेशन सेक्टर में बड़ा बदलाव आया है। इस सेक्टर में कॉलेज, रिसर्च संस्थानों, स्कूलों में बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत है। देश में निजी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही इनमें विषय विशेष के विशेषज्ञों के की मांग भी मांग भी काफी बढ़ी है। देश में निजी इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में यहां पर विशेषज्ञों की जरूरत में इजाफा हुआ है। निजी इंजीनियरिंग कॉलेज जहां एमटेक छात्रों को शिक्षक के तौर पर नियुक्ति के लिए तरजीह देते हैं। तो प्रबंधन कॉलेज एमबीए छात्रों को मौका प्रदान करते हैं। प्राइवेट स्कूल विषय विशेषता और बीएड के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति करते हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में ऑफिस स्तर पर भी लोगों की काफी मांग होती है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए विषय पर पकड़ बेहद जरूरी है। 

हैल्थ केयर

हैल्थ केयर सेक्टर में पिछले कुछ समय में काफी तेजी आई है। कुछ क्षेत्रों में प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सों के अलावा हर क्षेत्र में बेहतर लोगों की दरकार है। फार्मेसी, बायोटैक्नोलॉजी, दवा बनाने वाली कंपनियों में बतौर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव काम करने, मेडिकल फर्मों में ड्रग निर्माण के लिए कार्यरत वैज्ञानिकों की मांग काफी बढ़ी है। साथ ही भारत क्लीनिकल रिसर्च आउटसोर्सिंग का हब बन रहा है। जिससे आने वाले दिनों में  इस सेक्टर में अपार संभावनाएं बनेंगी। ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकेंजी के मुताबिक फार्मेसी का कारोबार 2025 तक 45 बिलियन डॉलर का हो जाएगा। 

हॉस्पिटैलिटी 

होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों कोर्स हैं। संस्थान होटल, मैनेजमेंट में डिप्लोमा (डीएचएम) बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (बीएचएम) और होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा ऑफर करते हैं। इनके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं होनी चाहिए। लेकिन अंग्रेजी आपका एक विषय होना चाहिए। ये कोर्स एक से तीन वर्ष की अवधि में होते हैं। कोर्स में एडमिशन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू और गु्रप डिस्कशन के आधार पर हाता है। इसके अलावा होटल मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स मौजूद है। स्नातक छात्र पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं। होटल मैनेजमेंट कर आप होटलों के फ्रंट ऑफिस खान-पान के अलावा कैटरिंग कंपनियों, हॉस्पिटल, एयरलाइंस, रिटेल और शिपिंग फर्म में काम कर सकते हैं। 

वेडिंग प्लानर 

वेडिंग प्लानर क्लाइंट के बजट और जरूरत को ध्यान में रख्चाकर बैंडबाजा और बारात की तैयारी करता है। वेडिंग प्लानर के काम में समारोह की तैयारी करना, बजट बनाना, क्लाइंट को जगह का चुनाव करने में मदद करना होता है। एक बेहतरीन प्लानर थीम के आधार पर काम करता है। 

प्राइवेट बनाम सरकारी नौकरी 

प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन पूरी तरह परफॉमेंस के आधार पर होती है। जबकि सरकारी नौकरियों में प्रदर्शन के साथ विभागीय नियमों को भी ध्यान में रखा जाता है। 

कुछ सेक्टरों को छोड़ दें तो प्राइवेट नौकरियों में वेतनमान काफी बेहतर होता है। जबकि सरकारी नौकरियों में वेतनमान प्राइवेट नौकरियों की तुलना में इतना उम्दा नहीं होता। 

एक मायने में प्राइवेट नौकरियां जहां मात खाती हैं। वह है सुरक्षा का मामला। मंदी और कोरेाना महामारी के दौर में सभी ने देखा है कि प्राइवेट फर्म ने किस तरह से कर्मचारियों की छटनीं की। जबकि सरकारी नौकरियों में नौकरी की गारंटी होती है।