खून से भरी बाल्टियां, शव के टुकड़े कर मिक्सर में पीसा, प्रेशर कुकर में उबाला, बंद फ्लैट का मंजर देख उड़ गए होश

  • Thursday June 08 2023 - 07:50 PM
  •  

मुबई। मुंबई में मीरा रोड स्थित एक सोसायटी में श्रद्धा वॉल्कर जैसा दिल दहला देने वाले एक और मर्डर केस सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लिव-इन में रह रही महिला के टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को कुकर में उबालकर कुत्तों को खिला दिया। रूम पार्टनर की बॉडी के टुकड़े करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से खून से भरी बाल्टियां, पेड़ काटने वाली मशीनें भी बरामद की है। कोर्ट ने हत्यारोपी को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 

लड़की का एक सनसनीखेज मर्डर ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इस हत्याकांड ने पिछले दिनों दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। महिला के शव के टुकड़े करने वाला आरोपी कोई और नहंी उसी का लिव इन पार्टनर है। आरोपी व्यक्ति ने पेड़ काटने वाले कटर से टुकड़े-टुकड़े कर दिए, फिर लाश को टिकाने लगाने की कोशिश की। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार सात जून की शाम को मीरा रोड स्थित गीता आकाश दीप सोसायटी में एक फ्लैट से आसपड़ौस के लोगों को बदबू आ रही थी। लोगों को किसी अनहोनी का आशंका हुई, इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस टीम सोसायटी की सांतवी मंजिल पर मौजूद फ्लैट में पहुंची तो वहां का मंजर देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। पुलिस को फ्लैट से एक महिला की लाश मिली। महिला की पहचान सरस्वती वैद्य के रूप में हुई। बॉडी के पास से ही पुलिस को खून से लथपथ तीन पेड़ काटने वाले कटर (चेनसॉ) मिले। इतना ही नहीं, खून से भरी बाल्टियां मिलीं। पुलिस ने महिला के साथ रह रहे 56 वर्ष के आरोपी मनोज साने को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में जब हत्यारोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने दिल दहला देने वाला सच उगला।

शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाना चाहता था आरोपी 

हत्यारोपी ने बताया कि उसकी लिव इन पार्टनर सरस्वती ने किसी वजह से सुसाइड कर लिया था और जब वह घर वापस लौटा तो शव देखकर वह घबरा गया। उसने श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के बारे में बहुत सुना था। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की सोची। 

शव के टुकड़ों को मिक्सर में पीसा, कुकर में उबाला

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शव को काटने के लिए बाजार से पेड़ काटने वाली मशीन (चेनसॉ) लाया था। वह तीन दिनों तक घर में अपनी लिव इन पार्टनर के शव के टुकड़े करता रहा। शव से बदबू न आए इसलिए मिक्सर में टुकड़ों को पीसकर कुकर में उबाला। उसने हड्डियां, मांस और खून को अलग-अलग कर दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शव के टुकड़े उबालकर कुत्तों को भी खिलाए। 

खून से भरी बाल्टियां मिलीं 

पुलिस के मुताबिक फ्लैट की किचन के पास हरे और काले रंग की दो बाल्टियां मिली। जो कि खून से भरी थी। शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके उन बाल्टियों में रखा था। वहीं एक कमरे में मृतक महिला के बाल रखे मिले। कमरे में बहुत सारी काली पॉलीथिन भी रखी थी। कई फ्रैशनर भी रखे थे। जिन्हें बदबू कंट्रोल करने के लिए लाया गया था। पुलिस ने बॉडी के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच पूरी होने तक फ्लैट नंबर 704 को सील कर दिया है। 

फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना 

सोसायटी में रह रहे सोमेश श्रीवास्तव ने पड़ोसी मनोज के फ्लैट से तेज बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। सेामेश श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मनोज के फ्लैट में दाखिल हुए थे। उन्होंने वहां मंजर देखा। सोमेश ने बताया कि फ्लैट से अजीब सी तेज दुर्गंध आ रही थी। उसने कई फिल्मों और वेबसीरीज में देखा है कि इस तरह की दुर्गंध किस कारण से आती है। उसने इसके बारे में अपनी मां को बताया था। लेकिन मां ने कहा कि ऐसी बदबू चूहे के मर जाने पर भी आती है। मैं ज्यादा सोच रहा हूं। लेकिन मनोज के फ्लैट से बदबू आना कम नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह तक बदबू आती रही।  

पूछने पर मनोज ने बोला - गटर बदबू आ रही होगी

पड़ोसी सामेश श्रीवास्तव ने तय किया कि मनोज के फ्लैट से बदबू के बारे में वह सोसायटी को बताएगा। वह नीचे गया और सोसायटी को इस बारे में बताया। जब वह सोसायटी के लोगों से बात ही कर रहा था कि तभी उसे मनोज अंकल मिल गए। तब सोमेश ने मनोज अंकल से पूछा कि उनके फ्लैट से तेज बदबू आ रही है। तब मनोज अंकल गटर की बदबू आ रही होगी। जब उसने कहा कि हमें फ्लैट में जाकर देखना चाहिए। इसके जवाब में मनोज अंकल ने कहा कि जब वह रात को आएंगे तब जांच करेंगे। इतना कहकर वह चले गए। 

पूलिस को सूचना देकर बुलाया और फ्लैट में मिली लाश

मनेाज अंकल के जाते ही लोगों ने नया नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुूलिस के साथ आसपड़ोस के सभी लोग मनोज साने के फ्लैट तक पहुंचे। पुलिस को शव हुआ कि फ्लैट में लाश है। फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया। पड़ोसी सोमेश श्रीवास्तव भी पुलिस के साथ मनोज साने के फ्लैट में दाखिल हुआ। अन्दर बदबू के कारण एक पल भी खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने देखा कि हॉल में पेड़ काटने वाली मशीन (चेनसॉ) पड़े हुए थे। बेड रूम में कई काली पॉलीथिन पड़ी मिली। प्लास्टिक की काले रंग की चादर भी मोजूद थी। कमरे में महिला के बाल भी पड़े हुए थे।