योगी सरकार का बड़ा ऐलानः UP में 5 साल तक के ट्रैफिक चालान माफ

  • Friday June 09 2023 - 11:43 AM
  •  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने पिछले पांच साल से लंबित चल रहे वाहन चालान माफ कर दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने परिवहन विभाग को आदेश दिए हैं। सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि न्यायालय से ई चालानों की सूची लेकर पोर्टल से डिलीट किया जाए। 

यूपी सरकार ने 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 की अवधि में किए गए चालानों (Challan) को निरस्त कर दिया है। यह विभिन्न चालान अलग-अलग न्यायालयों में लंबित हैं। सरकार का यह आदेश सभी तरह के वाहनों के लिए है। परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने निर्देश देते हुए प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि  न्यायालय में लंबित मुकदमों की सूची प्राप्त कर ई-चालान पोर्टल  (E-Challan Portal) से डिलीट की जाए। 

शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों में भेज दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि न्‍यायालय में लंबित चालान की सूची प्राप्‍त कर ई चालान पोर्टल से इसे हटा दिया जाए। आदेश के मुताबिक, 01 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 की अवधि के बीच किए गए चालानों को माफ किया जा रहा है। परिवहन आयुक्त ने बताया कि यूपी सरकार ने यह निर्देश 2 जून 2023 को जारी किए हैं। 

घर बैठे जमा करें अपने वाहन का चालान

पिछले पांच साल वाहन चालानों को माफ करने के बाद वाले वाहन चालकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन ट्रैफिक चालान जमा सकते हैं। इस संबंध में यूपी ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी एकत्रित कर सकते हैं। जिस वाहन का चालान जमा करना है कि उस वाहन का सिर्फ नंबर पता होना जरूरी है। इसके अलावा यदि आपका चालान गलत हो गया है। तो आप गलत चालान होने पर घर बैठे अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, वाहन का चालान कटने पर मोबाइल नंबर पर भी मैसेज जाता है।