आपको कंगाल बना सकती हैं घर में रखी ये 8 चीजें, जल्द घर से बाहर करें
घर की साज-सज्जा के लिए हम अपने घर में सजावट की वस्तुएं लगाते हैं। हमारा घर साफ-सुथरा रहे, इसके लिए रोजाना झाड़ू-पोछा करते हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए बिखरे पड़े सामानों को व्यवस्थित करते हैं। लेकिन इन सबके अलावा घर की सुख-शांति और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष चीजों का होना शुभ नहीं माना जाता है। ये चीजें घर में वास्तु दोष पैदा करती हैं जिससे घर में कलह, सेहत से जुड़ी परेशानियां और आर्थिक तंगी के अलावा अन्य तमाम तरह की समस्याएं आती हैं। ऐसी चीजों को घर से तुरंत ही बाहर निकाल देना चाहिए, अन्यथा ये चीजें आपको कंगाल बना सकती हैं। तो आइए वास्तु के नियम के अनुसार जानते है कि घर में कौनसी चीजें घर की तरक्की में बाधा पहुंचाती हैं..
टूटा हुआ फर्नीचर
अगर आपके घर में टूट हुआ फर्नीचर है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। वास्तु के अनुसार, घर में टूटा फर्नीचर वास्तु दोष पैदा का कारक है। यह घर में आर्थिक तंगी के साथ साथ वैवाहिक जीवन में परेशानियां लाता हैं।
कबूतर का घोंसला
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार, घर में कबूतर का घोंसला है तो उसे तुरंत हटा दें। घर में कबूत का घोंसला अशुभ संकेत माना जाता है। इसके कारण घर की तरक्की रुक जाती है और घर में कलह होने लगती है।
खराब घड़ी
वास्तु के नियमानुसार, अगर आपके घर में रुकी या खराब घड़ी हो तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए अथवा उसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब या रुकी हुई घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।
फटे पुराने कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में फटे-पुराने कपडे हैं तो उन्हें तुरंत ही घर से निकाल देना चाहिए। नियमानुसार, घर में फटे-पुराने कपड़े शुक्र ग्रह को कमजोर करते हैं जो धन-वैभव और समृद्धि के कारक हैं। शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए साफ-सुधरे और एकदम प्रेस किए हुए कपड़े पहनना चाहिए।
टूटा हुआ कांच
वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में टूटा हुआ कांच अशुभता को दर्शाता है। यदि आपके घर पर किसी भी तरह का टूटा हुआ कांच हो तो उसे तुरंत हटा निकाल दें। टूटे हुए कांच से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रबल होती है जिसका घर की सुख-शांति पर असर पड़ता है।
बेकार इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
वास्तु के अनुसार घर में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को बाहर निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि खराब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इसलिए आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने घर से इन पुरानी चीजों को घर से हटा दें।
खंडित मूर्तियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में खंडित मूर्ति का होना अशुभ माना जाता है। पूजाघर में खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए। मंदिर से खंडित मूर्तियां हटा दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और वातावरण शुद्ध बना रहता है।
कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में कांटेदार या दूध वाले पौधे जैसे कैक्टस, रबर प्लांट आदि हैं तो इन्हें आप घर से हटा दें। विशेष रूप से तो इस तरह के पौधे तुलसी के पौधे के समीप तो लगाना ही नहीं चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार या दूध वाले पौधे कमजोर राहु और शनि को दर्शाते हैं।



