अभिनेत्री सोनाली फोगाट मर्डर केस में 10 प्वाइंट में जानिए अब तक के अपडेट

  • Sunday August 28 2022 - 10:18 AM
  •  

नई दिल्ली। बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट मर्डर केस में गोवा पुलिस ने एक और ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैै। सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स और कथित मादक पदार्थ तस्कर दत्ता प्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है। सिंह और सांगवान पर हत्या के आरोप है जबकि गांवकर और न्यून्स के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मादक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पुलिस ने सोनाली फोगाट मर्डर केस में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है। वह भी ड्रग पैडलर है। पुलिस ने रामा मांडरेकर के रूप में इसकी पहचान की है। अब तक इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
  • गोवा पुलिस ने इससे पहले भी एक ड्रग पैडलर की गिरफ्तारी इसी मामले में की है। इस मामले में सोनाली फोगाट के पीए समेत चार लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
  • गोवा पुलिस ने शनिवार को बताया कि सोनाली फोगाट को गोवा के कर्लीज रेस्तरां में आरोपियों ने मेथामफेटामाइन नाम का ड्रग दिया था।
  • पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने कहा कि अंजुना के कर्लीज रेस्तरां में फोगाट को जो मादक पदार्थ दिया गया था, उसके बचे हुए हिस्से को रेस्तरां के वॉशरूम से जब्त किया गया है।
  • पुलिस ने इस मामले में अब तक फोगाट के निजी सहायक सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स और कथित मादक पदार्थ तस्कर दत्ता प्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है।
  • गांवकर ने कथित तौर पर सिंह और सांगवान को मादक पदार्थ की आपूर्ति की थी। गांवकर अंजुना के उस होटल का कर्मचारी है, जहां फोगाट ठहरी थीं.
  • सिंह और सांगवान पर हत्या के आरोप में जबकि गांवकर और न्यून्स के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनरूप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • इस बीच, गोवा की एक अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
  • सोनाली फोगाट 22 अगस्त को एक गाने की शूटिंग के लिए गोवा गई थीं. गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को मौत हो गई थी।
  • पहले दिन सोनाली फोगाट की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था. अगले दिन गोवा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया था।