भारतीय समाज Live In Relationship को नहीं देता मान्यता, महिला के पास बचता है FIR का विकल्प -हाईकोर्ट

  • Saturday February 25 2023 - 11:05 AM
  •  

प्रयागराज। लिव इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि लिव इन रिलेशनशिप टूटने के बाद महिला का समाज में अकेले रहना कठिन है। भारतीय समाज लिव इन को मान्यता नहीं देता। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के पास एफआईआर दर्ज कराने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचता। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली है। मामले में पीड़िता शादीशुदा हैं, उसके दो बच्चे हैं। वह याची के संपर्क में आई और लिव इन में रहने लगी। जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन आरोपी के इनकार करने पर उसने रेप के आरोप में शिकायत दर्ज कराई।

याची ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो उसके पूर्व पति को भेज दिया। इसके कारण उसने साथ रहने से इनकार कर दिया। आरोपी का कहना था कि पीड़िता बालिग है। लिव इन की सहमति थी, उसने शादी का वादा कर लिव इन रिलेशनशिप नहीं बनाई। वह फर्जी अपराध के केस में नवंबर 22 से जेल में बंद हैं। जमानत पर रिहा किया जाए। इस पर कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है।

महिला जानती थी कि क्या नतीजा होगा

इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि रिश्ते की शुरूआत शादी के वादे के साथ नहीं हुई थी। महिला बालिग थी और समझ सकती थी कि इस रिश्ते का क्या नतीजा निकलेगा। बचाव में कहा गया कि महिला की तरफ से आरोपी को झुठे मुकदमे में फंसाया गया है, जिसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। ऐसे में दोनों पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।