शरबत जिहाद: हमदर्द और हिमालय की निष्ठा सौ प्रतिशत इस्लाम में, बना रहे मस्जिद व मदरसा

  • Friday April 18 2025 - 11:57 PM
  •  

वृंदावन। योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने किसी का ना लिए बगैर शरबत जिहाद की बात कही थी, लेकिन रूह अफजा वालों ने यह बात को अपने ऊपर ले लिया, इसका मतलब साफ है कि वह शरबत जिहाद कर रहे होंगे। 

योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को वृंदावन पहंचे। यहां उन्होंने वंशीवट क्षत्र के मलूक पीठ आश्रम में चल रहे मलूक दास महाराज के जयंती महोत्सव एवं ठाकुर साकेत बिहारिणी बिहारी जू के पाठोत्सव में शामिल हुए। इसके बाद वह गुरुकुल भी गए।

यह बात बाबा रामदेव ने मलूक पीठ में स्वामी मलूकदास जयंती के अवसर पर संतों के बीच से प़त्रकारों से कही। बाबा रामदेव ने शरबत जिहाद (अफजा जिहाद) को लेकर पूर्व में दिए बयान को भगवान कृष्ण लीला भूमि पर मीडिया के सामने और स्पष्ट कर दिया। उन्होंने सनातनियों को शरबत के जरिए एकजुट होेने और सनातन की दिशा की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यदि हमदर्द और हिमालया की निष्ठा सौ प्रतिशत इस्लाम में है और वह सिर्फ मदरसे और मस्जिद बनाते हैं तो उन्हें खुश होना चाहिए, लेकिन सनातनियों को भी समझना चाहिए कि किससे सनातन का गौरव बढ रहा है या फिर इस्लाम का गौरव बढ रहा है। अब इसे लेकर किसी के पेट में दर्द होता हो तो होने दो, शरबते जिहाद है तो है ही। 

स्वामी रामदेव फिर से बनाएंगे वृंदावन में गुरूकुल 

बाबा रामदेव का काफिला वृंदावन गुरुकुल पर पहुंचा। जहां गुरुकुल से जुड़े आचार्य स्वदेश, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। बाबा रामदेव ने गुरुकुल का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों से उसके बारे में जानकारी ली। वृंदावन गुरुकुल पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि सनातन संस्कृति का मूल है गुरुकुल शिक्षा पद्धति। गुरुकुल परंपरा में आधुनिक भारत में कहो या कलयुग में स्वामी दयानंद और स्वामी श्रद्धानंद जी ने गुरुकुलीय परंपरा की नींव डाली उसमें कांगड़ी गुरुकुल विश्वविद्यालय,ज्वालापुर विश्वविद्यालय और वृंदावन गुरुकुल विश्वविद्यालय हुआ करता था। इसमें त्यागमूर्ति महेंद्र प्रताप का त्याग, तप उस समय पुष्पित होते देखा। उस समय पूरी दुनिया जानती थी। इस गुरुकुल को उसी ऊंचाई पर लेकर जाएंगे और पूरी दुनिया इसमें आकर पढ़े ऐसा इसका सुयश बढ़ाएंगे।

वक्फ संशोधन कानून पर बोले - कुछ लोग कर रहे बकवास 

वक्फ संशोधन कानून पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह बहुत अच्छा निर्णय है। वक्फ के ऊपर कुछ ताकतवर लोग शिकंजा कस कर बैठे थे। उनकी जंजीरों से वक्फ को मुक्त करा दिया है। अब इसमें कुछ लोग बकवास कर रहे हैं। थोड़ी दिनों में सारा रास्ता साफ हो जाएगा। देश में संसद सर्वाेपरि है वहां कानून पास हो चुका है। रही बात कोर्ट की तो वहां बहस होती है, मोहर लग जाएगी कोर्ट की और अच्छा हो जाएगा। ।